कुकड़ू में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
1 min read
सरायकेला-खरसावां : कुकड़ू में सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त ने बुधवार को विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय, जेबीएवी कुकड़ू, हाई स्कूल तिरुलडीह, एसआईआर केंद्र सिरुम और तिरुलडीह उपस्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त ने अधिकारियों से विभागीय कार्यों व सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
एसआईआर क्विज में मेधावी सम्मानित
एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दिव्यांग मतदाताओं से भी मुलाकात की और उन्हें मिलने वाली निर्वाचन संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरतमंद मतदाताओं के लिए सुगम एवं परेशानी मुक्त मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।