July 31, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 13 अगस्त को, आईसीसी एचसीएल के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

1 min read

जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम इस वर्ष 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय का यह कार्यक्रम पहली बार किताडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले इंडक्शन कार्यक्रम शहर के अन्य स्थानों पर आयोजित होता रहा है।कार्यक्रम की तैयारियों के तहत विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने शुक्रवार को आईसीसी एचसीएल के कार्यकारी निदेशक उमेश सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।मुलाकात के दौरान कार्यकारी निदेशक उमेश सिंह ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों और उनकी मान्यता से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

दोनों के बीच उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डाॅ. नित नयना भी मौजूद रहीं।विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, 13 अगस्त को आयोजित होने वाला इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम नए विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमों, सुविधाओं और परिसर जीवन से परिचित कराने का महत्वपूर्ण मंच होगा। पहली बार इसे विश्वविद्यालय के अपने किताडीह परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिससे नए विद्यार्थियों को परिसर और उपलब्ध संसाधनों का प्रत्यक्ष अनुभव मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.