July 29, 2026

NEWS TEL

NEWS

ज्योतिषाचार्य पं. प्रशांत सेमवाल को मिला ‘भारत प्रतिभा सम्मान 2026’

1 min read

नई दिल्ली: वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में लगभग 27 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य पं. श्री प्रशांत सेमवाल को उनके उल्लेखनीय योगदान, व्यावसायिक उत्कृष्टता और समाजहित में किए गए कार्यों के लिए ‘भारत प्रतिभा सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित 7वें भारत प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत प्रतिभा सम्मान परिषद की ओर से उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के साथ-साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पं. प्रशांत सेमवाल को वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में उनकी दीर्घकालीन सेवाओं, लोगों के मार्गदर्शन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भारतीय सेना के 22वें थल सेनाध्यक्ष एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक विशिष्ट व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद पं. प्रशांत सेमवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनके गुरुओं के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग, शुभचिंतकों के स्नेह और श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास का परिणाम है।

उन्होंने भारत प्रतिभा सम्मान परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और वैदिक ज्योतिष के माध्यम से जनकल्याण के कार्यों को और अधिक समर्पण, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहेगा।गौरतलब है कि पं. प्रशांत सेमवाल पिछले करीब तीन दशकों से वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय हैं और देश-विदेश के लोगों को ज्योतिषीय परामर्श देने के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस सम्मान को वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.