सतगुरु कबीर जयंती पर टुईलाडूंगरी में भव्य सत्संग, विचार गोष्ठी व भजन संध्या का आयोजन
1 min read
जमशेदपुर: टुईलाडूंगरी स्थित सी.पी. कबीर क्लब की ओर से सतगुरु कबीर जयंती के अवसर पर एक दिवसीय सत्संग, विचार गोष्ठी एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कबीर आश्रम दुपचेरा (जिला बालौद) से पधारे पूज्य संत श्री दिनेंद्र साहेब एवं संत श्री मीतेश साहेब ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कबीर साहेब के जीवन-दर्शन एवं मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बीजक पाठ से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया। दोपहर में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस दौरान पूज्य संत श्री जिनेंद्र दास साहेब ने कहा कि कबीर साहेब के विचारों को सही मायने में समझने के लिए बीजक का अध्ययन आवश्यक है, क्योंकि यह जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर प्रेम, समानता और सदाचार का संदेश देता है। शाम के सत्र में प्रवचन, सामूहिक बीजक पाठ, गुरु पूजा, भेंट एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से आए महंतों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में “श्रीमान भाग्यशाली” एवं “श्रीमती भाग्यशाली” पुरस्कार के साथ रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनमोहन लाल, महासचिव चंद्रिका प्रसाद, महंत टीकाराम, अजय कुमार, सूकालु, अन्नू, तुलसी, निषाद, त्रिवेणी, संतोष, वीरेंद्र, कुंजन प्रसाद, बहार लाल, जितेंद्र सहित महिला समिति की अध्यक्ष देवकी साहू, सरिता साहू, मंजू साहू, हेमा साहू, जमुना, नीतू, कमला, हर्षा, सावित्री, गौरी, बेबी, पुष्पा, जयश्री एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
