अमावस्या पर मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में विशेष पूजा, भक्तों के बीच बांटा गया भोग
1 min read
श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में ज्येष्ठ माह की अमावस्या के अवसर पर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए पहुंचे।पूजा कार्यक्रम की शुरुआत मां काली के पवित्र स्नान और भव्य श्रृंगार के साथ हुई। इसके बाद संध्या बेला में मां दक्षिणेश्वरी काली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया।मंदिर के पुजारी अशोक चटर्जी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। मंदिर कमिटी की ओर से बताया गया कि प्रत्येक अमावस्या तिथि पर मां काली की विशेष पूजा आयोजित की जाती है, वहीं हर शनिवार को भी नियमित विशेष पूजा होती है।कमिटी सदस्यों ने बस्ती के लोगों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि कम समय में ही मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंच रहे हैं और मां उनकी इच्छाएं पूर्ण कर रही हैं।
