May 14, 2026

NEWS TEL

NEWS

संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

1 min read

जमशेदपुर: तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल-8 का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, जेआरडी टाटा स्टील खेल प्रबंधन एवं हैंडबॉल एसोसिएशन के मुख्य कोच हसन इमाम मलिक, ए.एस. कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अवधेश गिरी तथा जिला परिवहन अधिकारी धनंजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से समाज में बुजुर्गों की स्थिति को दर्शाने वाली “वृद्धाश्रम” प्रस्तुति तथा “विविधता में एकता” विषय पर आधारित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।अपने संबोधन में उपायुक्त राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, चरित्र निर्माण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह में थाना प्रभारी परसुडीह अविनाश कुमार, तुलसी भवन के प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर अरुणाभूषण, संस्कार भारती तुलसी भवन की अध्यक्ष रागिनी भूषण, एस.आई.एस.एस. प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित गिरी, पुलकित इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह, डिज्नी एंड फन वर्ल्ड के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर पर्वत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह, विद्यालय सचिव सौरव गिरी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में स्कूल एडमिन के.सी भारती, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खण्डियत, कोऑर्डिनेटर स्वाति झा, कल्चरल हेड चुमकी कुमारी, एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.