April 22, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर के सेंट जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम और वृक्षारोपण आयोजित

1 min read

जमशेदपुर: St. Xavier’s English High School Jamshedpur की दोनों शाखाओं में Earth Day के अवसर पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बर्मामाइंस शाखा की कोऑर्डिनेटर वी. निर्मला ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को पौधों के महत्व और उनकी देखभाल के तरीकों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर स्वाति झा, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खंडायत, एडमिन के.सी. भारती, कल्चरल हेड चुनकी कुमारी और एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं, जिससे पूरा माहौल पर्यावरण जागरूकता और उत्साह से भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.