March 19, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह,

कुलाधिपति ने फहराया तिरंगा

जमशेदपुर:सोना देवी विश्वविद्यालय के घाटशिला परिसर में आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहां कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलजुलकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए और लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिक की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यह तीसरा वर्ष है जब विश्वविद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और गणतंत्र का वास्तविक अर्थ जनता का शासन है।

श्री सिंह ने समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के योगदान का उल्लेख करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ. नित नयना ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हम सभी को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. निभा शुक्ला ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कृष्णेन्दु दत्ता ने ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय कर्मी, सहायक प्राध्यापक, विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.