March 19, 2026

NEWS TEL

NEWS

गणतंत्र दिवस पर उदयपुर गांव में एनएसएस का महिला वित्तीय व डिजिटल साक्षरता अभियान

1 min read

जमशेदपुर:श्रीनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) टीम द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत उदयपुर गांव में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं के लिए वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता पर आधारित जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ बच्चों, ग्रामीणों और एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की। शिविर में महिलाओं को बीमा शक्ति योजना और अटल पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में दी गई, ताकि वे अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित कर सकें।

इसके साथ ही डिजिटल साक्षरता शिविर के माध्यम से मोबाइल फोन के उपयोग, यूपीआई डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल माध्यमों से सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई तथा साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। बच्चों के लिए इको-फ्रेंडली बैग निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया। पूरा कार्यक्रम एनएसएस प्रमुख सहायक प्रोफेसर श्रीमती शालिनी ओझा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें स्कूल ऑफ फार्मेसी की सहायक प्रोफेसर रूबी संत्रा और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के श्री चंदन कुमार का विशेष सहयोग रहा, वहीं कार्यक्रम की सफलता में एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.