कदमा में कीटजी प्ले स्कूल के नए आउटलेट का उद्घाटन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने काटा फीता
1 min read
जमशेदपुर: कदमा स्थित बैंक कॉलोनी में कीटजी प्ले स्कूल के नए आउटलेट की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने फीता काटकर प्ले स्कूल का शुभारंभ किया। उद्घाटन से पूर्व विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे।मीडिया से बातचीत में प्ले स्कूल की संचालिका परमजीत कौर ने बताया कि कीटजी प्ले स्कूल में छोटे बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोरंजन और सीखने के लिए स्कूल में विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक और मनोरंजक खिलौने उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा सके और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
