September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

नहीं रहें जमशेदपुर व्यापारियों की आवाज़ मोहन लाल अग्रवाल।

1 min read

जमशेदपुर : चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के संस्थापक मोहन लाल अग्रवाल का निधन आज शनिवार को हो गया। उनका इलाज पल्स अस्पताल राँची में चल रहा था। वे करीब महीने भर से कोरोना से संक्रमित थे। तथा कोरोना संक्रमण के बाद उनका फेफड़ा काम करना बंद कर दिया था। दिन पर दिन उनकी हालत बिगड़ती चली गयी। और आखिरकार वे जीवन से जंग हार गए। सांसद ने अपने स्तर से बहुत प्रयास किए। जब तक सांसद जी का प्रयास रंग लाता तब तक जमशेदपुर के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े व्यापारियों की आवाज़ तथा जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड में अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाने वाले हमेशा-हमेशा के लिए गुमनामी के अंधेरे में खो गए। वे 67 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.