सोनारी शांति समिति ने पूर्व थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद को दी विदाई, नवनियुक्त प्रभारी मधुसूदन डे का किया स्वागत
1 min read
सोनारी: थाना परिषद में शनिवार की शाम एक भावुक और यादगार पल देखने को मिला। सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों ने पूर्व थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद को विदाई दी और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए जोरदार सम्मान दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दीं।समिति के सदस्यों ने कहा कि सरजू आनंद के कार्यकाल में जमशेदपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया, जो शहर के लिए बड़ी उपलब्धि रही। इस मौके पर नवनियुक्त थाना प्रभारी मधुसूदन डे का भी गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।श्री डे ने पदभार ग्रहण करते ही कई अहम मामलों को बुद्धिमत्ता और विवेक से सुलझाकर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। शांति समिति ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सोनारी में माहौल शांति और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।कार्यक्रम में समिति के सदस्य बबन शुक्ला, त्रिभुवन यादव, राकेश तिवारी, रवि ठाकुर, बंटी शर्मा, मंजीत सिंह, विनोद रजक, उमेश यादव, संजय पांडे, प्रमोद शर्मा, संतोष जैन, बिट्टू हैदर, मोहम्मद सिकंदर, अजय गुप्ता, विजय वर्धा, अग्रवाल जी, किशोर साहू, संतोष सिंह, नवीन शुक्ला, गोपाल रजक, कविराज, पिंटू यादव, हर्ष नायडू, उषा यादव, सरिता लाल, चमनदीप सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।अंत में समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि आने वाले प्रत्येक पर्व-त्योहार में वे पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।—