समाजसेवी पवन सिंह बने जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के संरक्षक।

न्यूज टेल डेस्क: सोनारी गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को आयोजित जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाजसेवी पवन सिंह को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। यह निर्णय समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह की पहल और महासचिव आशुतोष सिंह की घोषणा के बाद लिया गया। इस अवसर पर मौजूद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पवन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके संरक्षण में दुर्गा पूजा का आयोजन और भी भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

नशामुक्ति अभियान को मिलेगा बढ़ावा
बैठक में सोनारी क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें कचरा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत और नशाखोरी जैसी प्रमुख मुद्दे शामिल रहे। उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी समितियों से अपील की कि इस वर्ष दुर्गा पूजा की शोभायात्रा में ‘नशामुक्ति’ अभियान को प्रमुखता से शामिल कर समाज में जागरूकता बढ़ाई जाए।

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता चमनदीप गिल ने की और संचालन बवन शुक्ला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनदीप सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महासचिव आशुतोष सिंह, सचिव रामबाबू सिंह, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, अभिषेक कुमार, गोपाल महतो, दीपक यादव, किशोर साहू, हर्ष नायडू, विजयवर्धन पी.के. दास, राघवेंद्र मिश्रा, ओम्यो ओझा समेत कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।