टाटा स्टील कर्मचारियों को मिलेगा 303.13 करोड़ का बोनस।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर में टाटा स्टील बोनस समझौता संपन्न हो गया है। इस समझौते के तहत कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कुल 303.13 करोड़ रुपये बोनस देने की घोषणा की है। बोनस की राशि 6 सितंबर को सीधे कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी।

औसतन हर कर्मचारी को 1.33 लाख रुपये बोनस।
कुल 25,907 कर्मचारियों के बीच यह राशि बांटी जाएगी। औसतन प्रत्येक कर्मचारी को 1,33,178 रुपये बोनस मिलेगा। ओल्ड सीरीज कर्मचारियों को अधिकतम 3,92,213 रुपये, जबकि एनएस ग्रेड कर्मचारियों को अधिकतम 1,10,547 रुपये और न्यूनतम 39,004 रुपये बोनस मिलेगा।

यूनियन के आग्रह पर 30.30 करोड़ अतिरिक्त बोनस।
समझौते के मुताबिक बोनस का फार्मूला 272.83 करोड़ रुपये का था, लेकिन टाटा वर्कर्स यूनियन के आग्रह और कंपनी-प्रबंधन के सहयोग से यह राशि बढ़ाकर 303.13 करोड़ रुपये कर दी गई। यानी कर्मचारियों को 30.30 करोड़ रुपये अतिरिक्त बोनस के रूप में मिलेगा।