भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष ने चलाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में कुमरूम बस्ती में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर तिरंगा लगाया और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूक किया।

अमरेंद्र पासवान ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और यह हर देशवासी के गर्व का विषय होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं और राष्ट्र के प्रति सम्मान का संदेश फैलाएं।

इस अवसर पर मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी, जिला कार्य समिति सदस्य मधु सिन्हा, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती केशरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमूल्यो महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#HarGharTiranga 🇮🇳