September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली ने फहराया तिरंगा।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। दोनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के बाद कृष्ण शर्मा काली ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां सभी धर्मों के लोग प्रेम, भाईचारे और सम्मान के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अपने देश और तिरंगे से उतना ही प्रेम करते हैं, जितना अपने परिवार से करते हैं, और मातृभूमि की रक्षा के लिए हर नागरिक हमेशा तत्पर रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, एकता और बलिदान का संदेश देने का सशक्त माध्यम भी है। काली ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे तिरंगे का मान और गौरव बनाए रखें और इसे घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.