संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: खास महल स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

पेड़ों को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर मानव का प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

‘राखी सेल’ से जुटाया अनाथालय के बच्चों के लिए सहयोग।
विद्यालय में बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित राखियों की ‘राखी सेल’ का आयोजन किया गया, जिससे प्राप्त धनराशि अनाथालय के बच्चों की मदद के लिए दी जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन सेवा, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण की भावना को और मजबूत करते हैं।