November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में जमशेदपुर को तीसरा स्थान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानि।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर शहर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। साथ ही शहर को पांचवा स्टार रेटिंग भी प्राप्त हुआ है। यह सम्मान भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद शहर में हर्ष और गर्व का माहौल है।

भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने दी बधाई, बताया सामूहिक प्रयास का परिणाम

भाजपा सुंदरनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने जमशेदपुर की इस सफलता पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति, जिला प्रशासन, टाटा स्टील, टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, सभी सफाईकर्मियों और जागरूक शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का प्रतीक है।

अनमोल वर्मा का आग्रह- बागबेड़ा, सुंदरनगर और परसुडीह की तरफ भी दें ध्यान

भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने आगे कहा कि जमशेदपुर की सफलता सराहनीय है, लेकिन अब बागबेड़ा, सुंदरनगर और परसुडीह की स्वच्छता पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों और प्रशासन से अपील की कि इन क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था में भी सुधार के लिए मिलकर कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.