November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

छोटा गोविंदपुर दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, आशुतोष सिंह बने अध्यक्ष और भीम कुमार बने सचिव

जमशेदपुर:छोटा गोविंदपुर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक आम सभा वर्ष 2025 के लिए दुर्गा हाट बाजार में संपन्न हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार राय, सचिव भीम कुमार तथा कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह बनाए गए। वहीं, चेयरमैन की जिम्मेदारी आशीष राय को दी गई।

समिति की बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह ने की। इस वर्ष मां दुर्गा की पूजा पूर्व की भांति हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बंगाल के हुगली जिले से आए कारीगरों द्वारा गौतम बुद्ध थीम पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रितेश सिंह एवं संतोष यादव, संयुक्त सचिव जयदीप कुमार सोनू, सह सचिव बाल्मीकि कुमार और सह कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में श्याम किशोर सिंहा, अरुण कुमार दीपू, शेखर राव, मैनन सिंहा, कमलेश कुमार समेत कई वरिष्ठ सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समिति के सभी सदस्य इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.