June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

टाटा मोटर्स जमशेदपुर 3 दिन के लिए बंद, 13 से 15 जून तक नहीं होगा उत्पादन।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट 13 और 14 जून को दो दिन के ब्लॉक क्लोजर और 15 जून रविवार के अवकाश के चलते कुल 3 दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेगा। प्लांट हेड सुनील तिवारी के आदेशानुसार यह निर्णय 31 जुलाई 2017 के समझौते के तहत लिया गया है। इस अवधि में किसी भी कर्मचारी को छुट्टी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ब्लॉक क्लोजर का असर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर, 90% कंपनियां होंगी प्रभावित। टाटा मोटर्स के इस तीन दिवसीय बंदी का सीधा असर जमशेदपुर के पास स्थित आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर पड़ने वाला है, जहां लगभग 90 प्रतिशत छोटी-बड़ी कंपनियां टाटा मोटर्स पर निर्भर हैं। इन कंपनियों में उत्पादन रुकने से सैकड़ों श्रमिकों की रोजी पर असर पड़ सकता है।

ब्लॉक क्लोजर में कर्मचारियों की लीव और सैलरी होगी प्रभावित, नहीं मिलेगी छुट्टी। ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारियों की 50% छुट्टियों और 50% वेतन में कटौती की जाएगी। जिन कर्मचारियों की छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं, उनके वेतन से क्लोजर की अवधि का समायोजन किया जाएगा। ड्यूटी के लिए बुलाए गए कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर पूरा वेतन काटा जाएगा, और वह दिन अवकाश में गिना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.