देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार पार।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 7154 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहां 2165 एक्टिव केस हैं। वहीं, महाराष्ट्र में अब तक 21 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले सात दिनों में औसतन 400 नए केस रोज़ सामने आ रहे हैं, जबकि बुधवार को केवल 33 केस मिले।

कोरोना की नई लहर में अब तक 77 लोगों की मौत, RT-PCR टेस्ट फिर से जरूरी,
कोविड मामलों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले सभी मंत्रियों और अधिकारियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। हाल ही में हुई मौतों में महाराष्ट्र में 2, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में 1-1 मौत शामिल है। कुल मिलाकर अब तक 77 लोगों की जान जा चुकी है।

JN.1 वैरिएंट पर WHO की नजर, तेजी से फैलने वाला लेकिन गंभीर नहीं,
कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1, BA.2.86 से विकसित हुआ है, जिसमें लगभग 30 म्यूटेशन पाए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्ट्रेन तेजी से फैलता है, लेकिन ज्यादा घातक नहीं है। इसके लक्षण हफ्तों तक रह सकते हैं और लॉन्ग कोविड की संभावना बनी रहती है। WHO ने इसे ‘वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग’ की श्रेणी में रखा है, जिससे संकेत मिलता है कि यह अभी गंभीर नहीं, लेकिन नजर रखने योग्य है।
