September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप का चयन, झारखंड और विश्वविद्यालय का बढ़ाएंगे मान

1 min read

जमशेदपुर:सोना देवी विश्वविद्यालय के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र देवऋषि कश्यप का चयन आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) के लिए किया गया है। यह चयन उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। देवऋषि इस शिविर में भाग लेकर झारखंड राज्य और विश्वविद्यालय दोनों का नाम रोशन करेंगे।

देवऋषि कश्यप को हाल ही में जमशेदपुर में आयोजित एनसीसी शिविर में 721 कैडेटों में सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुना गया। साथ ही, उन्हें थल सैनिक शिविर (TSC) और आरडीसी कैंप के लिए चयन प्रक्रिया में भी श्रेष्ठ ड्रिल प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस शिविर में ड्रिल, नेतृत्व, शारीरिक फिटनेस और समग्र व्यक्तित्व जैसे मानकों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई थी, जिसमें देवऋषि ने उत्कृष्टता का परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में गर्व और उत्साह का माहौल है। कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद ने देवऋषि को बधाई दी और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देवऋषि की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.