June 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

छोटा गोविंदपुर में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, जिला परिषद निजी कार्यालय में मौन रखकर प्रार्थना सभा का आयोजन

1 min read

छोटा गोविंदपुर:छोटा गोविंदपुर स्थित जिला परिषद् के निजी कार्यालय में सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा में कार्यालय के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और आतंकी घटना की कड़ी निंदा की।

कार्यक्रम की शुरुआत 2 मिनट के मौन के साथ की गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दुआ की गई। इस दौरान लोगों ने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए इस बर्बर आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला न सिर्फ मानवता के खिलाफ है, बल्कि देश की अखंडता और स्वतंत्रता पर भी सीधा प्रहार है। छोटा गोविंदपुर के नागरिकों ने एकजुट होकर इस क्रूर घटना के खिलाफ आवाज उठाई और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता और मजबूती का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.