February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

तुलसी भवन में दो नाटकों का मंचन’

जमशेदपुर:डेट ( ड्रामेटिक असोसिएशन ऑफ टाटा एम्प्लाइज) के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में 17 दिसम्बर’24 को संध्या 6 बजे से डॉ शंकर शेष लिखित नाटक ‘एक और द्रोणाचार्य’ एवं संध्या 7.15 बजे से असगर वजाहत लिखित नाटक ‘जिस लाहौल नही देख्या वो जन्मया नही’ का मंचन होगा। दोनों नाटकों का निर्देशन मशहूर निर्देशक अनुज प्रसाद कर रहे हैं।


18 दिसम्बर’24 को संध्या 6 बजे से अंत्याक्षरी एवं भारतीय परिधानों में फैशन शो का आयोजन है। कार्यक्रम में टाटा स्टील एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन सहयोगी भूमिका में हैं।
कार्यक्रम में प्रवेश ‘आधिकारिक प्रवेश पत्र’ से है। इच्छुक व्यक्ति तुलसी भवन कार्यालय से प्रातः 10 बजे से संध्या 6 बजे के मध्य प्रवेश पत्र ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.