September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

मैथिल उत्थान संस्थान द्वारा बारीडीह क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान ।


जमशेदपुर: सत्य, अहिंसा, न्याय, सत्याग्रह
एवं स्वच्छता से न केवल भारत अपितु संपूर्ण विश्व को राह दिखाने वाले युगपुरुष, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सादगी , शुचिता और कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मैथिल उत्थान संस्थान जमशेदपुर द्वारा बारीडीह बस्ती में उमा नाथ झा अध्यक्ष एवं विजय चंद्र झा महासचिव के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया!
इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया !


वही नीलेश झा, अशोक मिश्रा सुबोध झा ने गगनचुंबी नारा जय जानकी,जय मिथिला, जय मैथिल ,जय झारखंड को बुलंद किया!
समाजसेवी बबलू झा ने कहा कि आज के दिन मैथिल उत्थान संस्थान द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बहुत ही नेक एवं जागरूकता अभियान चलाया गया जो संस्था द्वारा बहुत ही सराहनीय कदम है !
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उमानाथ झा अध्यक्ष विजय चंद्र झा महासचिव अशोक मिश्रा उपाध्यक्ष रंजीत कुमार झा विनय चौधरी सुबोध झा नीलेश झा प्रवीण मिश्रा मनु झा हरेराम झा मनोज झा मिथिलेश झा तुरंत झाणअजय झा नरेश चौधरी अरविंद झा मीरा झा रंजू झा रागिनी झा सीमा मिश्रा
एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.