झारखंड में हुआ कोरोना विस्फोट, 3198 मिले नए संक्रमित, 31 की हुई मौत
1 min readराजधानी रांची में सर्वाधिक 1273 नए मरीज, 7 की हुई मौत
बीते 24 घंटों में 73431 ने कोरोना वैक्सीन का पहला और 7215 लोगों ने लिया दूसरा डोज
राँची: झारखंड में कोरोना भयावह रूप ले चुकी है राज्य में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में राज्य में 31 संक्रमितों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है वहीं 3198 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है रांची में सर्वाधिक 1273 संक्रमित मिले हैं यह संख्या अब तक का राजधानी में मिले मरीजों में सबसे अधिक है। कोरोना से मृतकों में रांची और पश्चिमी सिंहभूम से 7-7, धनबाद से 5, बोकारो, दुमका और कोडरमा से 2-2, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, और सरायकेला में 1-1 मरीज की मौत हुई है। नए मिले संक्रमित के बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 144594 हो गया है जिसमें 126178 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 1261 मरीजों की जान चली गई है। राज्य में फिलहाल 17155 एक्टिव केस हैं।

झारखंड में टीकाकरण से विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटों में 76431 से पहले डोज और 7215 ने दूसरे डोज का टीका लिया है इसके साथ ही राज्य में अब तक 2289692 ने टीका ले लिया है इनमें 45 प्लस के 1854210 में टीका लिया है जबकि 241251 फ्रंटलाइन वर्कर और 194231 हेल्थ वर्कर ने टीका ले लिया है वही 320035 दिन दूसरे डोज का टीका ले लिया है इनमें 45 प्लस के 55664, 133920 फ्रंटलाइन और 130431 हेल्थ वर्कर ने दूसरे डोज का टीका ले लिया है। झारखंड में अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोग टीका ले रहे हैं।