February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

बायोम संस्थान की हलीमा महजबीन को मिले 720 में से 701 अंक

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: नीट यूजी की परीक्षा में बायोम संस्थान के स्टूडेंट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें रांची की हलीमा महजबीन ने 720 में से 701 अंक प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1545 प्राप्त किया है। इसके अलावा आयुष कुमार पांडे ने 695 अंक, फैजान अख्तर ने 692 अंक, किरन कुमारी ने 692 अंक, आयुष कुमार ने 690, गुलाम ने 687 अंक, हिमांशु कुमार ने ने 685 अंक, अनिल कुमार महतो 685 अंक, प्रियांशु भारती ने 685 अंक, मशर्रफ ने 685 अंक, कौशवी राज 681 अंक, कुंदन कुमार 681 अंक प्राप्त किए हैं। । इसके अलावा भी कई छात्र-छात्राओं ने नीट यूजी परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हलीमा महजबीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान के शिक्षकों ने पूरा सहयोग किया। सभी प्रकार के डाउट दूर किए। यहां के मोड्यूल व टेस्ट सीरीज ने तैयारी में काफी मदद की। लगातार मॉक टेस्ट दिए। वहीं बायोम संस्थान के डायरेक्टर पंकज सिंह ने कहा कि नीट पूजी 2024 की परीक्षा में छात्र- छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिससे उन्हें एम्स सहित विभिन्न सरकारी कॉलेजों में दाखिला प्राप्त होगी। नीट में बेहतर रिजल्ट दे सके इसके लिए हमारे शिक्षक लगातार प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.