वीसी को पदमुक्त करने के लिए राज्यपाल को ज्ञान
1 min read
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को पदमुक्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय भ्रस्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने चाईबासा के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के प्रदेश महामंत्री अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज चाईबासा के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया हैं। उन्होंने कहा कि चाईबासा के कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा कोल्हान के कुलपति का पदभार ग्रहण करने से पहले उत्तरप्रदेश संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव -परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। इतना ही नहीं तात्कालीन कुलसचिव समेत कई लोगों के विरूद्ध उत्तरप्रदेश की विशेष अनुसंधान दल ने कार्रवाई की अनुसंशा की है। ऐसे में जब किसी अधिकारी पर संगीन आरोप लगता है तो उसे तुरंत पदमुक्त कर देना चाहिए। इसी मांग को लेकर आज संगठन ने चाईबासा के डीसी के जरिए राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा है। इस दौरान प्रदेश सचिव रितेश सिंह, गजेन्द्र नाथ चौहान, बसंत महतो और राजन कुमार उपस्थित थे।