कांग्रेस ने 3 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह, चतरा से कृष्णा नंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट

न्यूज़ टेल/डेस्क: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। जिसमें गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह, चतरा से कृष्णा नंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है।
गोड्डा सीट पर दीपिका पांडे सिंह का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे से होगा। वहीं चतरा में कृष्णानंद त्रिपाठी के सामने भाजपा के कालीचरण सिंह की चुनौती है। धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की अनुपमा सिंह को भाजपा के ढुलु महतो से मुकाबला करना होगा।