February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर के विद्यालय परिसर में सिल्वर जुबली समारोह का हुआ आयोजन


न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप पूर्वी सिंहभूम के सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी उपस्थित हुए। जिलापरीषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद के सदस्य परितोष सिंह, जेएमएम के वरिष्ठ नेता महावीर मुर्मू, पूर्व सदस्या सुनीता शाह , रतन महतो, सुभाष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात किए । दीप प्रज्वल होने के उपरांत 25 मिनट तक शानदार आतिशबाजी हूई। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी समय से नहीं पहुंच पाने की स्थिति में उन्होंने ऑनलाइन अपना संबोधन किए और रजत जयंती समारोह की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई पूरे विद्यालय परिवार के लोगों को दिए। सांसद विद्युत वरण महतो जी ग्रामीण क्षेत्र में शत प्रतिशत बच्चों का रिजल्ट देने के लिए विद्यालय को सराहा। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथि ने अपने अपने वक्तव्य में विद्यालय के सभी गतिविधियों को सराहा और शुभकामनाएं दी। सभी अतिथियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई जिसमे मुख्य रूप से स्वागत नृत्य, किड्स डांस, फोक डांस, बॉलीवुड मिक्स डांस, देशभक्ति, कॉमेडी स्किट, फ्लैश मॉब और रामायण की सुंदर प्रस्तुति की गई।

मेघावी छात्र एवम् छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया और स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर पुरस्कार से प्रियंका गोप को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन विद्यालय के एकेडमी हेड राजीव रंजन ने दिया। विद्यालय के सचिव सुनील सिंह ने मुख्य रूप से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संबोधन किए और अध्यक्ष बिनोद सिंह ने अनेकों नई सुविधा जो 01 अप्रैल से 2024 से छात्र एवम् छात्राओं को मिलेगी वह अपने संबोधन में बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यशराज ने किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.