केबल टाउन प्रदेष मुखी समाज के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित, तिरंगे को दी गई सलामी
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यू डीएस फ्लैट, केबल टाउन प्रदेश मुखी समाज के अध्यक्ष संजय मुखी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष एवं मजदूर नेता राकेश्वर पांडे जी उपस्थित रहे। उनके साथ जयंती दास यूनियन उपाध्यक्ष,परविंदर सिंह सोहल, एवं महामंत्री मनोज सिंह , गुरुचरण मुखी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच 101 कंबल का एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित मुखी, आकाश मुखी, सिकंदर मुखी, स्नेह मुखी, ज्योति मुखी, अरुण मुखी, सहिद मुखी,मिलन मुखी, तिपन मुखी, अरुण कुमार, रितेश नाग, अनिल सेनापति, सौरव आदि टाउन वासी एवम कार्यकर्ता का उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवाशीष झा के द्वारा किया गया।