75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला पूर्वी सिंहभूम ने आयोजित किये विभिन्न कार्यकम
1 min read
न्यूज़ टेल/डेस्क: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम के परिसर में 75 वें गणतंत्र दिवस को विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों व्दारा बढ़े उमंग, जोश एवं पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया । कार्यकम के प्रारम्भ में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह व्दारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं सलामी दी गई। इस राष्ट्रीय पर्व पर छात्र-छात्राओं तथा प्राध्यापकों व्दारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकमों जैसे देशभक्तिमय गीत, नृत्य, नाटक, क्विज, कविता गायन, निबन्धलेखन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के इस गौरवपूर्ण पर्व पर आस-पास के क्षेत्र से भी अनेक गणमान्य व्यक्ति जैसे मुखिया पंचायत सदस्य, स्कूल एवं कॉलेज के अध्यापक गण, ग्रामीण जन तथा बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चे – बच्चीयां उपस्थित रहे। कार्यक्रमों के अंत में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस का महत्व, संविधान प्रकिया के कर्यान्वयन, लोकतंत्र के घटकों, संविधान के प्रीएमलम का अक्षरक्षः पालन करने तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा आज के गणतंत्र दिवस के थीम, “विकसित भारत एवं भारत लोकतंत्र की मातृका” पर कार्य करने का आवहान किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० जे०पी० मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को कहा कि वे लोकतंत्र की अहमियत एवं महत्व को समझें तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मनसा वाचा, एवं कर्मणा प्रयास करे । अंत में, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने गणतंत्र दिवस में पधारे सभी व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्सन किया तथा कार्यक्रम को सफलतम बनाने में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सकिय सहयोग की भूरि – भूरि सराहना की। लोकतंत्र के पावन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई।

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला ने आज के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दूसरे कार्यक्रम के रूप में हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एच सी एल) मउभंडार के परेड ग्राउंड में घाटशिला प्रमण्डल के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं व्दारा आयोजित की जाने वाली परेडों के प्रतिभागियों के लिए एस० डी० यू० स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों व्दारा एक फस्ट एड कैंप का आयोजन किया गया जिसमें फस्ट एड के साथ-साथ प्रतिभागियों को मिनरल वाटर, एनर्जी ड्रिंक्स एवं ग्लुकोज आदि सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के तरफ से फ्री में वितरित किया गया। एच सी एल प्रवन्धन के अधिकारियों व्दारा इस कार्य में पूरा – पूरा सहयोग दिया गया एवं दिल खोल कर सोना देवी विश्वविद्यालय की प्रशंसा की गई ।

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला ने आज के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीसरे कार्यक्रम के रूप में सी०एस०आर० इनीसिएटिव के तहत स्व० सोना देवी की स्मृति में निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर (नेत्र ज्योति यज्ञ) का आयोजन कल दिनांक 27 से 29 जनवरी तक होने जा रहा है। स्व० सोना देवी की स्मृति में संचालित सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के अन्तर्गत घाटशिला में नवनिर्मित सोना देवी विश्वविद्यालय के सहयोग से इस नेत्र शिविर का आयोजन रेड कॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम व्दारा शिविर स्थल बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया जायेगा, जिसमें 27 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जायेगा, 28 जनवरी को रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा तथा 29 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर उन्हे आवश्यक दवा व चश्मा के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा । सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एवं सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों से नेत्र शिविर का लाभ उठाने का आग्रह कियाा ।