बिरसानगर और जेम्को से गांजा के साथ दो गिरफ्तार
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 5 और जेम्को में छापेमारी कर पुलिस ने 3 लाख रुपए मूल्य के गांजा सहित दो को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर बिरसानगर जोन नंबर 5 के रहने वाले सुजीत साहू के घर में छापामारी की गई। वहां 830 ग्राम गांजा बिक्री के लिए रखा हुआ था। पुलिस ने गांजा जब्त कर सुजीत साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने जेम्को निवासी दिनेश कुमार वर्णवाल से गांजा खरीदी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने दिनेश कुमार वर्णवाल के घर में छापामारी की जहां से पुलिस ने 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपये आंकी जा रही है। एएसपी सिटी कुमार गौरव ने बताया कि ये दोनों अभियुक्त पिछले 1 महीने से इस अवैध कारोबार में शामिल हुए हैं।