November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, देशवासियों के समृद्धि-खुशहाली की कामना के संग झारखंडवासियों को दी सोहराय और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने सोमवार को एग्रिको स्थित अपने आवास पर गायों की अराधना की। राज्यपाल रघुवर दास ने परिवार के सदस्यों के साथ पूरे विधि-विधान से गौरा-गौरी एवं गोवर्धन पूजा-अर्चना की और गौमाता को खिचड़ी-पूरी इत्यादि खिलाकर देशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा में उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधु पूर्णिमा ललित दास समेत अन्य लोग थे। रघुवर दास ने जमशेदपुर सहित झारखंडवासियों को आदिवासी सभ्यता एवं जनजातीय संस्कृति के प्रतीक पर्व सोहराय और प्रकृति-प्रेम के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.