February 22, 2026

NEWS TEL

NEWS

अर्पण परिवार सुदूर ग्रामीण संग मनाएगा दिवाली

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था अर्पण ने प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली, छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहारों में किये जाने वाले सेवा कार्यों को सफल बनाने के हेतु तैयारी बैठक बुलाई। बैठक में संस्था के सदस्यों ने सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

दीपावली में प्रत्येक वर्षों की भांति बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव में जरुरतमंद परिवारो के बीच दीवाली एवं काली पूजा हेतु पूजन सामग्री, बच्चों के बीच नए कपड़े, गर्म कपड़े, पटाखे, मिठाई एवं अनेक प्रकार के उपहार प्रदान किए जाएंगे।

छठ महापर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्षों की भांति जमशेदपुर के दर्जन भर घाटों पर छठ व्रत धारियों एवं श्रद्धालुओं के बीच सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से शिविर लगाएं जाएंगे।

कार्तिक पूर्णिमा में प्रत्येक वर्षों की तरह स्वर्णरेखा नदी के घाट पर श्रद्धालुओं के बीच अन्न दान (भोग) एवं अन्य सामग्री का सेवा प्रदान किया जाएगा।

इस बैठक का संचालन जूगुन पांडे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन बिभाष मजुमदार ने किया, बैठक में महेश मिश्रा, तरनप्रीत सिंह खनूजा, विक्रम ठाकुर एवं अन्य ने अपने अपने विचार रखे।

इस बैठक में मुख्य रूप से अखिलेश पांडेय, प्रिंस सिंह, दीपू कुमार, घनश्याम भिरभरिया, मनीष सिंह, संतोष यादव, बिट्टू मिश्रा, कौशिक प्रसाद, सुमन कुमार, सूरज बाग, शेखर मुखी, धीरज चौधरी, सरबजीत सिंह टॉबी, सौरव चटर्जी, सनोज चंद्र, शुभम लाल, विकास गुप्ता, सुदेश मुखी, बिट्टू मुखी, राजू कुमार, सूरज चौबे, मनू ढोके, मनोज हलदर, शुरू पात्रों, सूरज पाल, समर झा, हर्ष मूनका, शुभम, लख्खीकांतो घोष, विक्रम सिंह, प्रशनजीत महतो, राकेश भूमिज, विवेक मिश्रा, रामा राव, प्रणय दास, प्रवीण कुमार एवं अन्य सदस्यों ने सम्मिलित होकर सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.