उत्तराखंड के जागेश्वर धाम का रहस्यमी शिव मंदिर, PM मोदी ने किए दर्शन

उत्तराखंड की खूबसूरत नजारे से आप सभी रूबरू है पर इसी उत्तराखंड में भगवान शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर भी है. जो रहस्म्य है. चलिए जानते हैं उस रहस्यमयी मंदिर के बारे में,
दरअसल उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम जिसमें एक शिव मंदिर है. यह एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है. जागेश्वर धाम के प्रमुख धार्मिक महत्व होता है क्योंकि यह एक बड़ा शिव भक्तों का तीर्थ स्थल है. इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है.
जागेश्वर धाम में स्थापित शिव मंदिर का इतिहास 2500 वर्ष पुराना है. मंदिर में भगवान के नागेश रूप की पूजा की जाती है. इसके अंदर कई शिलालेख और मूर्तियां भी हैं.
जागेश्वर धाम में मौजूद शिव मंदिर की मान्यता है कि यहीं से शिव लिंग की पूजा शुरू हुई थी. देवदार के पेड़ों से घिरा यह शिव मंदिर करीब 100 मंदिरों के समूहों से मिलकर बना है. हिंदू ग्रंथों के अनुसार जागेश्वर धाम मंदिर में शिव और सप्त ऋषियों ने पहले तपस्या की शुरुआत की थी. इस मंदिर में हर रोज हजारों की संख्या में पूजा के लिए श्रद्धालु आते हैं.
बता दें जागेश्वर धाम मंदिर की बनावट केदारनाथ मंदिर की जैसी है. मंदिर में भगवान शिव के अलावा विष्णु, देवी शक्ति और सूर्य देवता की भी मूर्तियां है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जागेश्वर धाम पहुंच कर शिव भगवान की पूजा अर्चना की ओर आशीर्वाद लिया.