July 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा की टेल्को की ओर से आजाद मार्केट के पास टेल्को मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी के आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में जिला महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती मंजु सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद टेल्को मण्डल के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को और टेल्को मंडल युवा भारतीय जनता मोर्चा के अध्यक्ष आयुष कुमार को भी माला पहना कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्वी जमशेदपुर जिला संयोजक अजय सिन्हा, टेल्को मंडल संरक्षक इंदरजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि अभय सिंह, जनमेजय पाण्डेय, रवि उपाध्याय, राकेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह, कन्हैया कुमार, मनमीत सिंह, अर्जुन, सुधीर, आर बी सिंह, राजेश्वर सिंह, गौरव, राजन चंदा सिंह, सोनी, बिंदु, रेखा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.