रविवार को हुआ पहली बार आयोजित झारखंड ट्रांस क्वीन का पहला ऑडिशन, दूसरा ऑडिशन रांची में 20 तारीख को किया जाएगा, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम,चाईबासा पश्चिम सिंहभूम, सरायकिला के ट्रांसजेंडर मौजूद हुए
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: ( साहिल अस्थाना ) उत्थान संस्था माध्यम से और पी.जे.एच.आर. एनजओ, फ्राइडे फिल्म क्रिएशन और 92. बिग एफएम के सहयोग से पहली बार झारखंड में ट्रांस क्वीन किया गया। कदमा ग्रीन एनक्लेव क्लब हाउस में जिसमें झारखंड के सभी जिलों के ट्रांसजेंडर मौजूद रहे । इसका पहला ऑडिशन जमशेदपुर में हुआ । जिसमें जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम,चाईबासा पश्चिम सिंहभूम,सरायकिला, के ट्रांसजेंडर मौजूद हुए।
दूसरा ऑडिशन रांची में 20 तारीख को किया जाएगा जिसमें रांची के आसपास के जिले के ट्रांसजेंडर मौजूद होंगे।
इस मौके पर किन्नर सायरा ने भी रैंप वॉक किया। आत्मविश्वास से भरे किन्नर सायरा ने रामपॉक जब किया तो लोग देखते रह गए उनके रैंप वॉक के बाद तालियों की गड़गड़ाहट हो गई। किन्नर सायरा रैंप वॉक के साथ-साथ अन्य किन्नरों ने भी आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया और दुनिया को और देश को एक संदेश देने का कोशिश किया कि अब किन्नर समाज भी आगे बढ़ रही है और प्रगति की राह पर है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्थान संस्था के सचिव अमरजीत सिंह शेरगिल पी.जे.एच.आर.एफ एनजीओ के चैयरमैन डॉ आरिफ भट्ट, गुरुशरण सिंह, आनंदी शेरगिल, हेमंत प्रधानं, फ्रांसिस सुंडी, निरज का सहयोग रहा।