भाजपा के धरना को जनता ने नकारा: आनंद बिहारी दूबे
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में धरना को जनता नें नकार दिया। भाजपा के पास जनहित का कोई मुद्दा नही है इनके छोटे से बड़े नेता न तो बेरोजगारी की बात करते हैं ना बढ़ती महंगाई पर और न हीं विकास पर इन विषयों पर भाजपा के नेता अपने मुंह छुपाते रहे हैं और आम जनमानस का ध्यान इन विषयों से भटकाने के लिए अल-बल बोल रहे हैं,अब जनता इनको जान चुकी है तभी तो पिछले 8 दिनों से तैय्यरी करने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के धरना-प्रदर्शन में 250 से 300 लोग आए हैं, उसमें भी आधे 12-13 वर्ष के नाबालिग बच्चे थें ।भाजपा अपने आपको विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी कहती है और हकीकत यह है कि पार्टी के अपने कार्यकर्ता हीं हतोत्साहित हैं। यह लोग कांग्रेस पार्टी एवं जेएमएम के गठबंधन सरकार के विकास कार्यों से घबरा गए है। बार-बार हिंदुत्व की बात को सामने लाते हैं, भाजपा संगठन के लोग भूल गए कि माननीय मंत्री स्वास्थ्य श्री बन्ना गुप्ता जी के नेतृत्व में दोमुहानी सोनारी में गंगा आरती का आयोजन व्यापक पैमाने पर सफल रहा था जिसमें सारा शहर उमड़ पड़ा था, बारीडीह में हमलोगों द्वारा आयोजित परमपूज्य जीयर स्वामीजी के द्वारा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिदिन 30 हजार से 35 हजार लोग यज्ञ में शामिल होते थे हमलोग पूजा-पाठ धर्म आस्था के लिए करते हैं और भाजपाई राजनीति के लिए।
जहां तक विकास कार्यों कि बात है तो माननीय मंत्री के विकास कार्यों में एमजीएम अस्पताल का पुनर्निर्माण जिसमें 400 आधुनिक बेड बनाने का कार्य प्रारंभ है जो करीब450 करोड़ के लागत से बनने जा रहा है , मानगो सहित जमशेदपुर में लगनेवाले जाम से मुक्ति के लिए 1440 करोड के लागत से फ्लाईओवर बनने जा रहा है शहरवासियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा बनने जा रहा है। भाजपा के लोग बताएं इसी शहर से मुख्यमंत्री के रूप में अर्जुन मुंडा जी रहे, रघुवर दास जी रहे, इन्होंने क्या काम किया जनता के भलाई के लिए, कुछ भी नहीं किया, किसी प्रकार की योजना नहीं लाए, जनता के बीच इनके कारनामे कांग्रेस पार्टी चौक चौराहे पर पहुंचकर रोजाना बता रही है। भाजपा जनता के भला के लिए कुछ भी नहीं करने वाली, ये बात बनाकर सिर्फ भावनाओं से खेलना जानते हैं जिसे जनता समझ चुकि है इसीलिए जनता नें भाजपा के इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया।