November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर टाटानगर स्टेशन चौक पर आयोजित की गई नुक्कड़ सभा

न्यूज़ टेल / जमशेदपुर: मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई का रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना कर हर घर के रसोई पर हमला कर दिया है। आज झारखंड सरकार के द्वारा जनहित में सैकडों योजनाए धरातल पर गठबंधन सरकार के नेतृत्व में उतार दिए गए है।
अब रहा भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री मोदी जी के कारनामें तो हर व्यक्ति का जीना मुहाल कर दिया है, गैस सिलेंडर 1142 रू, कांग्रेस सरकार में 450 रू थी, पेट्रोल 100 रू, जिसमें 21 मई 2022 को 107 डालर, और आज प्रति लीटर 38:97रू है, तो मोदी सरकार हम जनता को भयंकर लुट रही है। जनता को अब तय करना है कि उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को बहुत महंगा कर दिया। जिससे मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार के बच्चे कैसे पढेंगे। मोदी जी धड़ल्ले से सरकारी उपक्रम बेच रहें है। इससे देश बहुत कमजोर होगा। देश व्यापारियों के हाथों में जा रहा है, जो बहुत खतरनाक मोड़ पर देश खड़ा है।
आम जनता को आगे आना होगा, अडानी मोदी का संबंध क्या है, अडानी समुह में 20 हजार करोड किसके है जनता को बताओं, भारत देश जनता का है, उसे भाजपा के लोग मोदी जी के साथ मिलकर बेच रहें है।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आम जनता के बात उठा रहे है, तो केश में फंसाया जा रहा है, लोकसभा से सदस्यता निरस्त की गई। इससे जाहिर है कि मोदी सरकार घबराई हुई है।
अब गरीबों, नौजवान के हितार्थ सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ही देश को चला सकते है।
जब जब भाजपा हताश होती है तब तब दंगा फैलाने के नीति पर कार्य योजना को हावी करती है। इससे आम जनता को सावधान रहना है। भाजपा सरकार छधम राष्ट्रवाद का ढोंग कर रही है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, आशीष ठाकुर प्रखण्ड अध्यक्ष जमशेदपुर ग्रामीण, दिनेश मिश्र, उदयनारायण मिश्र, राजेन्द्र पाण्डेय, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अशोक झा, अशोक सिंह क्रांतिकारी, एस डी सिंह, राजेन्द्र सिंह, संजय झा संत, ज्योति मिश्र, कमलेश कुमार, श्रीराम सिंह, मो सगीर, अंकुश बनर्जी, सुरज मुण्डा, भोला पाण्डेय, भरत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, मलखान दुबे, संध्या दास, गिरीजी, हरेंद्र मिश्र, मुन्ना मिश्र, राजकुमार वर्मा, नवनीत मिश्र सहित कांग्रेसजन शामिल हुए,
कार्यक्रम का संचालन आशीष ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.