आपसी रंजीश में सोनारी में चली गोली, एक घायल
1 min read
जमशेदपुर
सोनारी थाना क्षेत्र में पुरानी दुश्मनी में हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घायल युवक को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया। घायल युवक का नाम सोनू उर्फ सियाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि सोनू को उसके राइवल गैंग के रवि दास ने गोली मारी है। घटना के दौरान दोनों के बीच आपस में धर-पकड़ हुई और इस दौरान गोली मारने की घटना हुई। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके पीठ में गोली लगी है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने वहां आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि सोनारी थानान्तर्गत कागलनगर में एक पुराने अपराधी को गोली मार दी गई। सिटी एसपी के मुताबिक घायल सोनू हाल ही में जेल से छुटा था। उन्होंने कहा कि घायल युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में ही उसे गोली मारी गई है।