छठ महापर्व के अवसर पर भाजपा उलीडीह मंडल ने बांटे गेहूं, लौकी एवं चूल्हा
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल की ओर से आज छठ पूजा के शुभ अवसर पर गेहूं, लौकी एवम चूल्हा का वितरण डिमना रोड मानगो में किया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर सामग्री लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो , भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार , पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकास सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह , भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता , शिव प्रकाश शर्मा, मनोज सिंह , जिला कार्यसमिति सदस्य मधु सिन्हा, श्वेता कुमारी उपस्थित थी ।
कार्यक्रम का सफल आयोजन उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान की देखरेख में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारतीय केसरी एस.सी.मोर्चा, अध्यक्ष गणेश दास के अलावा अन्य गणमान्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।