March 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

वीर एवं हास्य रस कवि सम्मेलन का शुभारंभ

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: डॉ निशित कुमार कमांडेंट 106 बटालियन आर ए एफ के नेतृत्व में दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को पुलिस स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर स्थित 106 बटालियन आर ए एफ कैंप परिसर के मेंस क्लब में वीर एवं हास्य रस का सम्मेलन के शुभ अवसर पर ग्रुप क्रेंद्र जमशेदपुर 106 बटालियन के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी, जवान व महिला कार्मिक एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

इस विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, जमशेदपुर एवं डॉ निशीत कुमार, कमांडेंट 106 बटालियन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । विराट कवि सम्मेलन का उद्घाटन संबोधन सच्चिदानंद मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी 106 बटालियन के द्वारा किया गया एवं मंच संचालन हास्य कवि कुमार संजय के द्वारा किया गया।

इस कवि सम्मेलन में हास्य कवि दीपक वर्मा, शैलेंद्र पांडे, सेल अध्यक्ष( रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर) संतोष कुमार चौबे (ग़ज़लकार) लता मानकर (कवियत्री), स्नेहा रॉय (कवियत्री) , पूनम महानंद (कवियत्री), सूरज सिंह राजपूत (ओज कवि), दिलशाद नज़मी (ग़ज़लकार) एवं अंकिता सिन्हा (कवित्री) के द्वारा हिंदी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दिया एवं अपनी कविताओं और व्यंग रचनाओं के रस एवं माधुर्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस पूरे समारोह के आयोजन में विवेक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कवि सम्मेलन के समापन के अवसर पर कमाडेंट नीशीत कुमार ने द्रुत कार्यबल में हिंदी में हो रहे कार्य एवं राजभाषा के प्रचार प्रसार के महत्व के बारे में सभी को बताया एवं उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन भविष्य में भी किए जाएंगे जिससे कि हिंदी के प्रति लोगों का रुझान और भी बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.