जमशेदपुर से रांची जाना हुआ और भी महंगा, 2 अगस्त से 2 जगहों पर देना होगा टोल..!
1 min read
न्यूज़ टेल डेस्क : NH-33 पर जमशेदपुर से रांची का सफर 2 अगस्त से और महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने चांडिल के पाटा में बने टोल प्लाजा पर टोल वसूलने का फैसला किया है। चार पहिया वाहनों से एक तरफ के सफर के लिए 25 रुपए लिए जाएंगे। उसी दिन वापसी पर 40 रुपए का टोल लगेगा।
NHAI ने टोल वसूलने का ठेका मुंबई की इंदरदीप कंपनी को दिया है। इसके अलावा पहले से बुंडू टोल प्लाजा पर 110 रुपए का टोल लिया जा रहा है। चांडिल के पाटा में शुरू होने वाले टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित 106 गांव के वाशिंदों को मासिक पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मासिक पास के आधार पर जितनी मर्तबा हो स्थानीय वाहन वहां से गुजर सकते हैं। साथ ही टोल टैक्स की वसूली के काम में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कृषि कार्य में उपयोग आने वाले ट्रैक्टर को भी टोल टैक्स के भुगतान से मुक्त रखा गया है।