June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में वज्रपात के कारण 11 की मौत 6 घायल, कई राज्यों में 2 अगस्त तक यलो अलर्ट !

1 min read

न्यूज़ टेल डेस्क : जुलाई का महीना अब बीत जाएगा इसके बावजूद सूबे में अच्छी बरसात का इंतजार अब तक पूरा नहीं हो पाया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रांची के दक्षिणी इलाकों में आठ मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को राज्य के अन्य हिस्सों में वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है।

एक और दो अगस्त को झारखंड के कुछ इलाकों में अच्छी बरसात का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज इलाकों में एक और दो अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.