19 दिनों में दूसरी बार फिर भूकंप का झटका, 8 मीटर दूर छिटके कई मजदूर
1 min read
                न्यूज़ टेल डेस्क : छत्तीसगढ़ जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 12.56 बजे आए 4.6 तीव्रता के भूकंप से कटगोड़ी वेस्ट और चरचा ईस्ट अंडर ग्राउंड माइंस में काम कर रहे 12 से ज्यादा कर्मचारियों में से 5 लोग घायल हो गए।
इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक झटके के साथ दौरान अचानक खदान का छत का कुछ हिस्सा गिरा।जानकारी के अनुसार भू-गर्भीय कंपन से खदान में रूफ गिरने लगा।
रूफ फाल से बचने के लिए श्रमिक भागने लगे और इसी दौरान पत्थर छिटकने से पांच श्रमिक घायल हो गए। एसईसीएल के रीजनल अस्पताल चरचा के डॉक्टर्स के मुताबिक तीन कर्मचारी बिलासपुर अपोलो रेफर किए गए हैं। इसमें माइनिंग सरदार इंद्रजीत पाल, ओवरमैन संजीव कुमार व श्रमिक नोहर साय को चोट आई है।