June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट; बारूद के धमाके से 3 की मौत, कई मलबे में दबे

बिहार : छपरा के खोदाईबाग गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। विस्फोट होने से तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। ये धमाका इतना जोरदार था कि करीब 3 किमी तक इसकी आवाज सुनी गई है।

ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि मलबे से पटाखों के फूटने की आवाज आ रही है। इसी दौरान एक और तेज धमाका होता है और मलबा चारों तरफ उड़ जाता है।
खोदाईबाग गांव में गैरकानूनी तरीके से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी।पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट कर गया। इसके बाद पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर पड़ी। देखते ही देखते बिल्डिंग में आतिशबाजी शुरू हो गई।

कई लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए हैं। रिहायशी इलाके में इस से पटाखा फैक्ट्री चलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यहां फैक्ट्री में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खैरा थाना क्षेत्र में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.