October 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

GOLMURI POLICE LINE TRIPLE MURDER खुलासा : ट्रिपल मर्डर हत्याकांड का जमशेदपुर पुलिस ने किया खुलासा.. रामचंद्र सिंह जामुदा ने दिया था घटना को अंजाम

1 min read

JAMSHEDPUR : गोलमुरी थाना अंतर्गत पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर संख्या एलएसजी जे5 में महिला पुलिस कर्मी सविता रानी, उसकी मां लखिया मुर्मू और बेटी गीता की हत्या सुंदर टुडू ने नही बल्कि एसएसपी के चालक रामचंद्र सिंह जामुदा ने की थी। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रामचंद्र की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड और घटना के समय पहना हुआ कपड़ा बरामद किया है. रामचंद्र ने प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया है। जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सविता और रामचंद्र के बीच 2016 से परिचित थे। रामचंद्र को दो माह यह लगता था कि सविता किसी और के साथ संबंध में थी इस कारण दोनो के बीच मनमुटाव था। 19 जुलाई की रात को उसने रात 12 बजे से 1 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया और कमरे में ताला लगाकर सफाई से निकल गया।

पूरा मामला….

गुरुवार देर रात पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर एलएसजी जे 5 निवासी महिला पुलिसकर्मी सविता रानी, उसकी मां लखिया मुर्मू और बेटी गीता का शव बरामद किया गया था। कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। तीनों की हत्या गला घोंटने के बाद धारदार हथियार से वार कर किया गया था। जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक का भी सहारा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.