June 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

JAMSHEDPUR FIRING : बर्मामाइंस फायरिंग में घायल अमित सिंह उर्फ दारा ने टीएमएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पूरे इलाके में सनसनी

1 min read

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सिदो–कान्हु बस्ती में हुए फायरिंग में घायल अमित सिंह उर्फ दारा ने टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम इस घटना में सीपंकर भद्र उर्फ छोटू नामक युवक घायल है। घटना के बाद सीपंकर को एमजीएम में भर्ती किया गया है जबकि अमित को टीएमएच में भर्ती किया गया था। अमित का इलाज टीएमएच के एचडीयू वार्ड में चल रहा था। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। गोली उसके गले में लगी थी। जानकारी देते हुए अमित के परिजनों ने बताया कि अमित टाटा पिगमेंट में ठेका कर्मी है। वह हर दिन सुबह 8 बजे काम पर जाता था और रात 8 बजे घर आता था। रात 9.30 बजे सोनू कर्मकार नामक युवक ने फोन पर जानकारी दी की अमित को किसी ने गोली मार दी है। सूचना पाकर वे लोग घटनास्थल पहुंचे जहां अमित घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।

इधर घटना के बारे में घायल सीपंकर ने बताया कि वह घर पर पत्नी और बच्चों के साथ टीवी देख रहा था तभी सोनू कर्मकार, अजय, विक्रम, रवि और अन्य लोग पहुंचे और घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी पर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसपर भी हमला कर दिया। उसने बताया कि उसे फायरिंग के घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.