June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

गृहमंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक रघुबर दास को बनाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने दी बधाई

1 min read

उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक बनाये गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने दी बधाई एवं केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की नई सरकार के गठन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के साथ यूपी में लौटी बीजेपी के विधायकों के नए नेता के चुनाव के लिए पूर्व सीएम रघुवर दास को केंद्रीय सह–पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने को लेकर झारखंड सहित जमशेदपुर के भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा यूपी में विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक की घोषणा किये जाने पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के निर्णय से शहर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। उन्होंने पूर्व सीएम रघुवर दास जी के आवास पर जाकर बधाई देते हुए कहा कि शहर के कार्यकर्ता हर्षित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अनमोल वर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.